{"_id":"5fbea1418ebc3e9b9d119155","slug":"tulsi-shaligram-marriage-concluded-with-reverence-saharanpur-news-mrt512681590","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धाभाव से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धाभाव से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह
विज्ञापन
मॉ वैष्णवी मन्दिर में मन्दिर में तुलसी विवाह में भाग लेते श्रद्घालु और क्षेत्रवासी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कार्तिक मास में देव उठनी एकादशी पर मंदिरों में तुलसी-शालिग्राम विवाह श्रद्धाभाव से संपन्न हुआ। लोगों ने घरों पर मां तुलसी और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही प्रसाद वितरित किया गया। प्रभु श्री हरि विष्णु और मां तुलसी के जयकारे गूंजे।
राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में तुलसी विवाह एवं खाटू श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। भगवान खाटू श्याम के दरबार को फूलों से सजाया गया। इसके साथ मां तुलसी, शालीग्राम, भगवान हरि विष्णु और खाटू श्याम को महाभोग अर्पित कर किया गया। पूजन आचार्य अखिल शर्मा व पंडित नीरज मिश्रा ने कराया। इस दौरान अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, नरेश चंदेल, नवीन, राजीव, हर्ष, रमेश, गीता, सुचेता, विभा, कविता, वर्षा, किरण, बबीता मौजूद रहे।
उधर, बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में संस्थापक पंडित अतुल जोशी महाराज ने तुलसी-शालीग्राम विवाह विधिविधान से संपन्न कराया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि भगवान हरि विष्णु, शालिग्राम और मां तुलसी की पूजा करने मनुष्य के कष्ट दूर होते हैं। इसके साथ ही पुण्य की प्राप्ति होती हैं। हर व्यक्ति को अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इस दौरान मयंक गौड़, अखिल माहेश्वरी, अजय सूरी, गोविंद जोशी उपस्थित रहे। ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री बगलामुखी मंदिर में आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ ने पूजन संपन्न कराया। इनके मेला गुघाल परिसर स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, आवास-विकास के श्री हरि मंदिर, गिल कॉलोनी के श्री नारायणपुरी मंदिर, रामनगर पठानपुरा के श्री दुर्गा मंदिर, गोविंदनगर के मां काली मंदिर, नेहरू नगर के मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, घंटाघर के हनुमान मंदिर, मोहल्ला चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में भी तुलसी-शालीग्राम विवाह श्रद्धाभाव से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
फोटो-10
तुलसी शालीग्राम विवाह का आयोजन किया
चिलकाना। कार्तिक मास की कथा के परायण के अवसर पर तुलसी तथा शालिग्राम विवाह का आयोजन बाजार वाले हनुमान मंदिर में किया गया। शालिग्राम जी की बारात लाला नरेश चंद के मंदिर से प्रारंभ हुई, जो बस स्टैंड, देवी बाला सुंदरी मंदिर, मुख्य बाजार से होती हुई हनुमान मंदिर पहुंची। बरात में शामिल लोगों ने अपने घर में विराजमान ठाकुर जी को सिर पर उठा रखा था। यहां पर पंडित सुभाष शास्त्री ने शालीग्राम तथा तुलसी जी का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया। कन्यादान अनिरुद्ध शर्मा ने किया। श्रुति शर्मा, स्वाति रोहिला, अनुराधा, रुकमणी, प्रियंका, दिव्या, राजेंद्र कुमार, हरिकृष्ण गर्ग, बालकृष्ण शर्मा, पवन पटवारी, अजय गुप्ता, राजेश्वर प्रसाद गुप्ता रहे।