फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Truck broke the barrier of toll plaza due to brake failure

Saharanpur News: ब्रेक फेल होने पर ट्रक ने तोड़े टोल प्लाजा के बैरियर

Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Truck broke the barrier of toll plaza due to brake failure
गागलहेड़ी। मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित कोलकी कला टोल प्लाजा पर ट्रक के ब्रेक फेल होने से उसकी टक्कर से आधा दर्जन वाटर बैरियर टूट गए जबकि वहां खड़े टोल कर्मियों ने भाग कर जान बचाई। बाद में लोहे के गार्डरों से टकराकर ट्रक रुक गया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे गागलहेड़ी की ओर से एक ट्रक मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहा था। जैसे ही यह कोलकी कलां टोल प्लाजा पर पहुंचा तो अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने पर ट्रक टोल प्लाजा पर वाटर बैरियर तोड़ते हुए लोहे के गार्डरों से टकरा कर रुक गया। गनीमत रही कि इस दौरान टोलकर्मी ट्रक की चपेट में नहीं आए वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

टोल प्रबंधक रविंद्रपाल सिंह ने बताया की चार टोल कर्मी ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचे हैं। टोल पर रखे आधा दर्जन वाटर बैरियर टूटे है, जिससे कई हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जेसीबी मंगाकर ट्रक को हटाया गया है। वहीं ट्रक के ब्रेक फेल की सूचना पर थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंच जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed