{"_id":"68335bec882798803402141e","slug":"truck-and-car-broke-down-highway-jammed-for-three-hours-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-150277-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रक और कार खराब, हाईवे तीन घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रक और कार खराब, हाईवे तीन घंटे जाम
Sun, 25 May 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 25 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर शिवालिक की पहाड़ियों में डॉट काली मंदिर से तीन किलोमीटर पहले दो वाहनों के खराब होने से रविवार की सुबह लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से खराब वाहनों को सड़क से हटवाया। करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
रविवार सुबह दस बजे शिवालिक पहाड़ियों में एक तीव्र मोड़ पर सामान से भरे ट्रक और उसके पास ही एक कार के खराब होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके बाद दून हाईवे पर जाम लग गया। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते बड़ी संख्या में लोग देहरादून और मसूरी जाते हैं।
ऐसे में थोड़ी ही देर में दोनों तरफ कई-कई किलोमीटर तक वाहन जाम फंस गए। इसी बीच किसी ने बिहारीगढ़ थाने की मोहंड पुलिस चौकी पर जाम लगने की खबर की। इसके बाद पुलिसकर्मी क्रेन लेकर किसी तरह मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद खराब वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे कराया गया। इसके बाद एक-एक करके वाहनों को निकाला गया। दोपहर एक बजे जाकर आवागमन सुचारु हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान वाहनों में फंसे लोग काफी परेशान रहे। इस क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क ना होने से वह अपने परिजनों से भी संपर्क नहीं कर सके। दैनिक यात्री पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राव फजलुर्रहमान, मुनीष बंसल, सभासद रजत पुंडीर, कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा मलिक आदि ने एक्सप्रेस वे शुरु होने तक एलिवेटेड रोड की एक साइड को वाहनों के लिए खोलने की मांग की है।