{"_id":"646e570d32ae5d0912004388","slug":"trees-broken-by-the-storm-electric-poles-power-supply-stalled-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-3046-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अंधड़ से टूटे पेड़, बिजली के खंभे, बिजली आपूर्ति हुई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अंधड़ से टूटे पेड़, बिजली के खंभे, बिजली आपूर्ति हुई ठप
Wed, 24 May 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 24 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में मंगलवार रात आई तेज आंधी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। नागल, रामपुर मनिहारान, गंगोह, छुटमलपुर और सरसावा क्षेत्रों में अंधड ने पेड़ उखाड़ दिए। आम की फसल को भी खासा नुकसान पहुंचा है। बिजली के खंभे टूटकर जमीन पर आ गिरे। लाइनों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात देहात के गांवों की बिजली गुल पड़ी रही। बुधवार दोपहर तक ज्यादातर कस्बों की आपूर्ति तो बहाल कर दी गई लेकिन गांवों में सप्लाई चालू नहीं हो सकी थी। बिजलीकर्मियों की टीमें लाइनों को दुरस्त करने में जुटी थी।
नागल विकास खंड कार्यालय परिसर में खड़े यूकेलिप्टस का वर्षों पुराना पेड़ कॉलोनी के बीच गिरने से बड़ा हादसा होने से बच गया। अंधड़ में मकानों पर लगे टीनशैड, ट्रांसफार्मर, विद्युत पोल तथा पेड़ धराशाई हो गए। क्षेत्र की बिजली पिछले 20 घंटे से गुल पड़ी है। विद्युत उपखंड अधिकारी सुंदर पाल का कहना है कि अंधड़ से विद्युत पोल ट्रांसफॉर्मर आदि को भारी क्षति पहुंची है। आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
रामपुर मनिहारान के हसनपुर शिवदासपुर मार्ग पर पेड़ टूट कर 33 हजार वोल्ट क्षमता की लाइन पर गिरने से यातायात बाधित रहा। तेज आंधी तूफान से किसानों के खेतों में खडे बड़े पेड़ टूटकर धराशाई हो गए। रामपुर मनिहारान 33/11 केवीए बिजली घर से जुड़े नगर के छह फीडर तहसील, दिल्ली रोड, देवबंद रोड महल आदि व ग्रामीण क्षेत्र के बिजली घर से जुड़े सात फीडर कंजौली घसोती, भांकला, इस्लामनगर, मुंडीखेड़ी, दीपाखेड़ी से जुड़े गांवो की बिजली आपूर्ति मंगलवार रात से ठप पड़ी है। एसडीओ संजय सिंह का कहना है। विद्युत कर्मी फाल्ट ठीक करने में लगे हैं।
विज्ञापन
गंगोह में आई तेज आंधी और बारिश के साथ पड़े ओलों ने सब्जी की फसल और आम के बागों में भारी नुकसान पहुंचाया है। आंधी के बाद बिजली गुल हो गई।कई दुकानों के होर्डिंग भी फट गए या उड़ गए। सुबह होने पर ही सड़कों से पेड़ हटाकर मार्गों पर आवागमन शुरू कराया जा सका।