फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tree fell in front of Naugaja Pir due to rain, jammed

Saharanpur News: बारिश से नौगजा पीर के सामने गिरा पेड़, लगा जाम

Thu, 24 Aug 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 24 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tree fell in front of Naugaja Pir due to rain, jammed
महानगर में नौगजा पीर के पास देहरादून रोड पर पेड़ गिरने से टूटी बिजली की लाइन और जाम में फंसे रा
सहारनपुर। तेज बारिश के चलते सहारनपुर-देहरादून हाईवे पर नौगजा पीर के सामने बरगद का पेड़ गिर गया। जिसकी वजह से हाईवे पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, पेड़ की चपेट में बिजली के खंभे भी आए। इससे आपूर्ति दो से ढाई घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन

मंगलवार की रात और बुधवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश से एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं सहारनपुर-देहरादून हाईवे पर नौगजा पीर के सामने करीब 300 साल पुराना बरगद का पेड़ भी गिर गया। पेड़ गिरने से कोई हताहत नहीं हुई, लेकिन दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने जैसे-तैसे कर जाम को खुलवाया और यातायात को सुचारु कराया। इतना ही नहीं पेड़ की चपेट में बिजली के दो खंभे भी आए। खंभे नीचे झुक गए। इसके बाद संबंधित उपकेंद्र से बिजली कट कर दी गई। मौके पर पहुंची विद्युत निगम की टीम ने कड़ी मशक्कत कर खंभों को ठीक किया। शाम पांच बजे से लेकर सात बजे तक कुम्हारहेड़ा, तिवाया नवादा, देहरादून रोड, पॉलीटैक्निक आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता विवेक पटेल ने बताया कि पेड़ की चपेट में आकर बिजली के खंभे झुक गए थे। उन्हें ठीक कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed