फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Transporters will raise problems in conference

कानपुर सम्मेलन में समस्याएं उठाएंगे ट्रांसपोर्टर

Sat, 13 Mar 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Transporters will raise problems in conference
सहारनपुर। ट्रांसपोर्टरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 21 मार्च को कानपुर में होगा। उनका कहना है कि सम्मेलन में ट्रांसपोर्टरों की सभी समस्याएं उठाई जाएंगी।ट्रांसपोर्ट व्यवसाय फिलहाल तंगी के दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टनगर में शनिवार को एक प्रतिष्ठान पर सहारनपुर ट्रांसपोर्ट्स एसोसिएशन (रजि) की बैठक हुई। उसमें एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रित चावला ने कहा कि 21 मार्च को कानपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की प्रदेश संयोजक की तरफ से जानकारी मिली है। इसमें लॉकडाउन, मंदी और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के प्रभाव को लेकर मंथन किया जाएगा। माल भाड़ा दस वर्ष से नहीं बढ़ाया गया है। डीजल की कीमत में 38 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सम्मेलन में सहारनपुर से भी बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

महासचिव ललित पोपली, सचिव राजीव कालिया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार पीपी सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों के सामने बेरोजगारी की नौबत आ रही है। इसलिए व्यवसाय बचाने के लिए गंभीरता से विचार करना चाहिए। संरक्षक सरदार संपूर्ण सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्टर सरकार को एडवांस टैक्स देते हैं। इसके बावजूद ट्रांसपोर्टरों के हित में कोई प्रयास नहीं कर रही हैं। बैठक में दीदार सिंह सेठी, चंद्रप्रकाश, प्रेम शर्मा, संयम कक्कड़, बाबू बलदेवराज पोपली, टिंकू, राजेश दुआ, निशा साहनी, पंकज हरजाई, मोहित हरजाई, अरविंद वोहरा, महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, विनोद कुमार, राकेश गांधी, नितिन गांधी, राजकुमार भाटिया, सुशील नागपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed