{"_id":"68fbcec879b521a27d0b29ca","slug":"transformers-of-private-tube-wells-of-many-farmers-were-stolen-in-a-single-night-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-161529-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक ही रात में कई किसानों के निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक ही रात में कई किसानों के निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मर चोरी
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। सर्दियों के दस्तक देते ही चोरों की सरगर्मी बढऩे लगी है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने देवबंद एवं खेड़ामुगल क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मर चोरी कर उनका कीमती सामान खुर्द-बुर्द कर दिया है। खेड़ामुगल रिपोर्टिंग चौकी के अंतर्गत पड़ने वाले शिवपुर गांव में चोरों ने किसान सतीश कुमार, मांगेराम, मामचंद, प्रदीप, नवाब सिंह के खेतों में लगे निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मर खुर्द बुर्द कर उनका सामान चोरी कर लिया। पीडि़त किसानों की शिकायत पर सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जहां पुलिस ने घटनास्थल पर सामान बिखरा हुआ पाया। वहीं चंदेना कोली गांव में किसान श्रीनिवास शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा व अजय मोहन शर्मा आदि किसानों के ट्रांसफार्मर भी चोरों ने इसी तरह चोरी कर खुर्द बुर्द कर लिए हैं। सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।