फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trains will run at a speed of 110 km per hour on the Saharanpur-Moradabad railway line.

Saharanpur News: सहारनपुर-मुरादाबाद रेलमार्ग पर 110 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ेंगी ट्रेनें

Fri, 29 Mar 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 29 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Trains will run at a speed of 110 km per hour on the Saharanpur-Moradabad railway line.
सहारनपुर। सहारनपुर-मुरादाबाद रेलमार्ग पर शुक्रवार यानी आज से ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। रेलवे हरी झंडी दे दी है। इस रेलमार्ग पर अभी तक ट्रेनें 100 किलोमीटर प्रति घंटे से दौड़ रही थी। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से समय की बचत होगी।
विज्ञापन

सहारनपुर का रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का है। यहां से अप-डाउन में वंदे भारत, शताब्दी, जनशताब्दी, गोल्डन टेंपल, छत्तीसगढ़, हावड़ा मेल सहित करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है, इसमें एक्सप्रेस, मेल, पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के साथ-साथ ट्रैकों को भी मजबूत किया जा रहा है। पुरानी पटरियों को बदलकर नई पटरियां बिछाई जा रही, ताकि ट्रेनें रफ्तार से दौड़ सके।
विज्ञापन

22 फरवरी को सहारनपुर से मुरादाबाद के बीच ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए ट्रायल किया गया था, जो सफल रहा। इस रेलमार्ग पर अभी जो ट्रेनें चलती हैं, वह सहारनपुर-मुरादाबाद के बीच 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ही चल रही। अब रेलवे से रफ्तार बढ़ाने की हरी झंडी मिली है। इसलिए शुक्रवार यानी आज से जो ट्रेनें सहारनपुर से होकर मुरादाबाद जाएगी, वह 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी तो यात्रियों का समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed