फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trains cancelled for three months are back on track

Saharanpur News: पटरी पर लौट आईं तीन महीने से निरस्त चल रहीं ट्रेनें

Sun, 01 Mar 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Trains cancelled for three months are back on track
सहारनपुर। कोहरे के कारण रद्द ट्रेनें बहाल हो गई। मौसम में बदलाव को देखते हुए रेलवे ने एक दिसंबर से फरवरी माह तक रद्द की गई ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को होली पर्व पर खासी राहत मिलेगी। वहीं, होली विशेष ट्रेनें भी चल रही हैं।
विज्ञापन

एक दिसंबर 2025 से रेलवे ने कोहरे के चलते तीन माह के लिए 13 ट्रेनों को निरस्त कर दिया था, जिनमें काठगोदाम-जम्मूतवी गरीब रथ, कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त, अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना, बरौनी-अंबाला कैंट हरिहर, योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस शामिल थी। इनके अलावा लालकुआं-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस को भी अलग-अलग तारीखों में निरस्त रखा गया था।
विज्ञापन

पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस भी तीन मार्च को पटरी पर आ जाएगी। दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस अभी अंबाला तक संचालित हो रही थी, जो अंबाला-जालंधर के बीच रद्द की गई थी। यह ट्रेन भी दिल्ली-जालंधर के बीच दौड़ने लगी है। इन ट्रेनों के बहाल होने से यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। खास बात यह है कि यह ट्रेनें इस बार होली पर्व पर शुरू हो रही। सभी ट्रेनें पटरी लौट आने से रेलवे के राजस्व में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
-- रोडवेज की 330 बसों के अतिरिक्त फेरे शुरू
होली पर्व के मद्देनजर ने रोडवेज की 330 बसों ने अतिरिक्त फेरे शनिवार से लगाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर सबसे अधिक 65 बसें चलेंगी। दिल्ली-देहरादून पर 50, दिल्ली-लोनी मोड़-सहारनपुर पर 35 और अंबाला-सहारनपुर-लखनऊ पर 30 बसें संचालित की जा रही हैं। सहारनपुर-देहरादून और सहारनपुर-हरिद्वार मार्ग पर 40-40 अतिरिक्त बसें चल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed