फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders burnt effigies of Finance Minister

व्यापारियों ने फूंके केंद्रीय वित्तमंत्री के पुतले

Tue, 05 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Traders burnt effigies of Finance Minister
Traders burnt effigies of Finance Minister - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सहारनपुर में एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सोमवार को सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान रखे। केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला फूंक विरोध जताया। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन


नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल (बिट्टू) के नेतृत्व में शिवकुमार वर्मा, विजेंद्र वर्मा, अजय सिंघल, निशांत मित्तल, विकास जैन, दीपकराज सिंघल, विवेक तायल, नीरज सिंघल आदि ने तहसील में एसडीएम भानू प्रताप यादव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सुभाष चंद वर्मा, नवनीत कुमार, अखिलेश जैन, हरीश गिरधर, राजेंद्र वर्मा, आशीष वर्मा, नवीन कुमार, मुकेश जैन, आदि भी मौजूद रहे। नानौता में सर्राफा व्यापारी और अन्य व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर केंद्र सरकार के वित्तमंत्री अरुण जेटली की शवयात्रा निकालते हुए पुतला दहन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप्र उद्योग व्यापार मंडल नगराध्यक्ष सतीश चावला, जिला संयोजक राजीव नामदेव और सर्राफा व्यापारी कंवर सैन जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन क्षेत्राधिकरी गंगोह योगेंद्रपाल सिंह को सौंपा।

आनंद गोपाल  वर्मा, राजकुमार कालड़ा, विकास जैन, अंकित जैन, मनोज वर्मा, राकेश वर्मा, नीरज  वर्मा, महेंद्र वर्मा, बारू जैन, कंवर सैन जैन, सुशील जैन, विशाल चंद जैन, आशु  वर्मा, अजय नामदेव, शिवकुमार राणा,अंकुर जैन रहे। रामपुर मनिहारान मेें भी धनप्रकाश, राजकुमार वर्मा, बिशन लाल, पवन वर्मा, मुकेश, संदीप, सुमित, ब्रिजेश आदि ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एक्साइज ड्यूटी को वापिस लेने की मांग की। 

पुतला दहन करने वाले व्यापारियों में कई ऐसे थे जो भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन लोगों ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। इसकी राजनीतिक दलों में काफी चर्चा रही।


सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल के समर्थन में आयोजित प्रदेश व्यापी बंद का यहां मिलाजुला असर दिखाई दिया। सर्राफा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र गर्ग, उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधि मंडल के उपाध्यक्ष रमेश चंद गर्ग और युवा अध्यक्ष मनोज गोयल ने बंद के प्रति संतोष जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed