{"_id":"574897d14f1c1be849690851","slug":"tractor-trolley-upturned-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 28 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley driver out from under farmers
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में मुजफ्फरनगर रोड पर यादगार के पास शुक्रवार को किसी वाहन ने चावल से लदी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुजफ्फरनगर के कसबा झिंझाना के गांव डोडा निवासी मामराज का पुत्र रामबीर (45) शुक्रवार को देवबंद के गांव जड़ोदाजट में ट्रैक्टर ट्राली से चावल लेने आया था।
दोपहर करीब 12.30 बजे रामबीर ट्रैक्टर ट्राली को गंगोह ले जाने के लिए रवाना हुआ। जब उसने यादगार के पास रणखंडी रोड की तरफ ट्रैक्टर घुमाया तो पीछे से तेज गति के किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में चालक रामबीर की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। दुघर्टना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान आसपास के ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ जमा हो गई। जड़ोदाजट के लोगों ने पुलिस को मृतक की पहचान बताई।
जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव जिला अस्पताल भिजवाया गया। उधर, मृतक के परिजनों को जैसे ही रामबीर की मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया। वे आननफानन में जिला अस्पताल पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के मुताबिक मृतक रामबीर अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।