फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tractor robbery revealed, two crooks also caught

ट्रैक्टर लूट का खुलासा, दो बदमाश भी पकड़े

Fri, 28 May 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Tractor robbery revealed, two crooks also caught
ट्रैक्टर लूट का खुलासा, दो बदमाश भी पकड़े
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। तीन दिन पूर्व हुई ट्रैक्टर लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया ट्रैक्टर, एक तमंचा, दो कारतूस, लूट में प्रयोग की गई एक बाइक व दो लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है। जबकि लूट में शामिल चार लुटेरे अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है।
बृहस्पतिवार को थाना परिसर में एसपी देहात अतुल शर्मा व क्षेत्राधिकारी गंगोह मो. रिजवान ने बताया कि 25 मई की शाम को थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरौल के पास सचिन पुत्र राजेंद्र निवासी मोहल्ला मंडी चौक थाना गढ़ मुक्तेश्वर जिला हापुड़ से एक कार व दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए ट्रैक्टर लूट लिया था। घटना के बाद सचिन द्वारा उपरोक्त बदमाशों के विरुद्ध थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए ट्रैक्टर बरामदगी की मांग की। पुलिस ने घटना में शामिल दो बदमाशों को क्षेत्र के तीतरो मोड़ से पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने लूट में प्रयोग की गई एक बाइक के अलावा तमंचा, दो कारतूस, दो लाख रुपये व लूटा गया ट्रैक्टर महेन्द्रा अर्जुन 555 डीआई बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए दोनो बदमाशों मोहसिन पुत्र यासीन निवासी ग्राम बिस्लहेड़ा थाना नकुड़ व मुबारिक पुत्र कोसर निवासी हाजीपुर थाना गंगोह का चालान किया है। जबकि लूट की घटना में शामिल नामजद आरोपी जमशेद पुत्र रियासत निवासी ग्राम मैनपूरा थाना गंगोह व तीन अन्य बदमाश पुलिस पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

बदमाशों ने ट्रैक्टर बेच कर लूट लिया
पुलिस के अनुसार बदमाश मोहसिन व मुबारिक द्वारा उक्त ट्रैक्टर अपने साथी जमशेद के नाम फाइनेंस पर खरीदा गया था, जिसकी किश्त समय से नहीं देने के कारण फाइनेंसर का किश्तों को लेकर दबाव बढ़ने लगा। इसी बीच तीनों ने मिलकर योजना बनाई की उक्त ट्रैक्टर को पहले बेच देते हैं फिर रास्ते में लूटकर फाइनेंसर को वापस कर देंगे। बदमाशों ने उक्त ट्रैक्टर 25 मई को गढ़ मुक्तेश्वर जिला हापुड़ निवासी सचिन को चार लाख 15 हजार रुपये में बेच दिया। इसमें उनके पास तीन लाख 95 हजार रुपये आ गए। सचिन ट्रैक्टर लेकर जैसे ही थाना नानौता के क्षेत्र स्थित ग्राम टिकरौल में भट्ठे के पास पहुंचा तो उपरोक्त तीनों बदमाशों ने लखवेंद्र उर्फ राजू पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम शेरपुर ढायकी थाना नकुड़ के दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दे दिया। बताया कि वे ट्रैक्टर को फाइनेंसर को देने जा रहे थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed