फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tractor fell in Rajbhe, driver dies after being crushed

रजबहे में गिरा ट्रैक्टर, नीचे दबकर चालक की मौत

Fri, 04 Mar 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Tractor fell in Rajbhe, driver dies after being crushed
सालियर तीतरो रजबहे में पड़ा ट्रैक्टर। - फोटो : SAHARANPUR
तीतरो (सहारनपुर)। बहन की सुसराल से घर लौट रहे ग्रामीण की रजबहे में ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर गुर्जर निवासी राजपाल (50) पुत्र विशंभर बृहस्पतिवार को अपनी बहन की सुसराल सालियर ट्रैक्टर ले गया था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे लौटते समय रजबहा पटरी मार्ग पर उसके ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ जाने से वह रजबहे में गिरकर पलट गया। इसमें राजपाल ट्रैक्टर के नीचे दब गया। दुर्घटना होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से ट्रैक्टर को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की काफी दिनों पूर्व ही मौत हो गई थी। उसके कोई बच्चा नहीं था। मृतक अपने भाईयों के साथ रहकर ही गुजर बसर कर रहा था। राजपाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed