फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tomatoes and onions available at cheaper rates in Saharanpur

सहारनपुर में सस्ती दरों पर टमाटर और प्याज उपलब्ध

Tue, 14 Nov 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 14 Nov 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tomatoes and onions available at cheaper rates in Saharanpur
मंडी समीति में लगे स्टाल पर लगा बैनर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में  लगातार मंहगाई से परेशान लोगों को राहत देने के लिए मंडी समिति ने सस्ती दरों पर टमाटर एवं प्याज उपलब्ध कराने के लिए परिसर में स्टॉल लगाए हैं।
विज्ञापन


फल-सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन की ओर से लगाए गए स्टॉल पर टमाटर 30 रुपये और प्याज 25 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी। 
बेलगाम हो रही प्याज और टमाटर की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी पीके पांडे के निर्देश पर मंडी समिति ने फल सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन के सहयोग से सोमवार को स्टॉल लगाने शरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


इन स्टॉलों पर टमाटर और प्याज बाजार की अपेक्षा सस्ती दरों पर बेचे जाएंगे। मंडी सचिव अनिल कुमार ने बताया कि खुले बाजार में प्याज और टमाटर की कीमतें काफी अधिक होने के ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलगाम हो रही कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी पीके पांडे निर्देश पर मंडी समिति परिसर में टमाटर और प्याज के स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर टमाटर 30 रुपये और प्याज 25 रुपये प्रति किलो की दर से बेचे जाएंगे। इसमें फल सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन का सहयोग लिया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed