{"_id":"5fda52cc8ebc3e3e7e21fb81","slug":"today-farmers-will-travel-to-delhi-preparations-are-complete-saharanpur-news-mrt5159466147","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिल्ली कूच करेंगे किसान, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दिल्ली कूच करेंगे किसान, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
- आंदोलन में शामिल होने के लिए नकुड़ क्षेत्र से दिल्ली जाते किसान
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नए कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच करने की पूरी तैयारी कर ली है। बुधवार को भी सरसावा और नकुड़ क्षेत्र से किसानों के दो जत्थे दिल्ली के लिए रवाना हुए, जबकि बृहस्पतिवार को भाकियू नेताओं के नेतृत्व में करीब एक हजार कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे।
इसको लेकर भाकियू कार्यकर्ता दो दिन से तैयारियों में लगे हैं। कई पदाधिकारियों ने गांवों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी कीं। बृहस्पतिवार को भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार और जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में करीब एक हजार कार्यकर्ता दिल्ली रवाना होंगे। अधिकांश कार्यकर्ता अपने वाहनों से दिल्ली कूच करेंगे। इसके अलावा सात ट्रैक्टर ट्रालियों में कपड़े और खाने का सामान आदि लादकर ले जाया जाएगा। सर्दी के मौसम को देखते हुए गर्म कपड़े भी कार्यकर्ता साथ लेकर जाएंगे। भाकियू के जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार और जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि दिल्ली कूच की पूरी तैयारी कर ली गई हैं।
पुलिस प्रशासन भी अलर्ट
भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली कूच का पहले से एलान किया जा चुका है। इसी के चलते पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। हालांकि किसानों को दिल्ली जाने से रोके जाने को लेकर किसी तरह का प्रयास प्रशासन की तरफ से नहीं किया गया है, लेकिन आंदोलन को लेकर किसानों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। खुफिया विभाग की टीमें भी इनपुट जुटाने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
- किसानों को समझाया गया : डीएम
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने का कहना है कि किसानों को समझाया गया है, ताकि वह दिल्ली ना जाएं। क्योंकि वहां पहले से ही काफी भीड़ जमा है और सर्दी का मौसम है।

- आंदोलन में शामिल होने के लिए सरसावा से दिल्ली जाते किसान।- फोटो : SAHARANPUR