{"_id":"635581773d61bd0c4575d028","slug":"to-go-home-on-deepawali-there-is-no-place-in-the-bus-nor-in-the-train-saharanpur-news-mrt610832544","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर घर जाने के लिए न बस में जगह न ट्रेन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर घर जाने के लिए न बस में जगह न ट्रेन में
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर दीपावली पर भीड़ के चलते खिड़कियों से चढ़ते यात्री।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दीपावली मनाने के लिए घर जाने वालों को न बस में जगह मिली और न ही ट्रेन में। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर पूरे दिन यात्रियों की भारी भीड़ रही। ट्रेन और बस में एक-एक सीट के लिए मारामारी रही। बसों व ट्रेनों में स्थिति ठसाठस रही।
दीपावली की छुट्टियों पर घर जाने के लिए यात्रियों की मारामारी रविवार सुबह से ही शुरू हो गई थी। दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी, जेल चुंगी और मानकमऊ बस अड्डे पर दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि जगहों पर जाने के लिए यात्रियों की भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए पहले ही रोडवेज ने अतिरिक्त बसें लगाई थीं लेकिन यात्रियों की भीड़ के सामने यह भी कम दिखी। बसों में अधिकतर लोग परिवार के ही है। यहीं हाल ही रेलवे स्टेशन का रहा। यहां भी ट्रेनें फुल होकर चलीं। जनसेवा एक्सप्रेस, सुपर एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में भी सीट को लेकर आपाधापी मची रही। कड़ी जद्दोजहद कर कुछ यात्रियों को सीट मिली तो उन्हें राहत मिली। लेकिन, काफी यात्री ऐसे रहे, जिन्होंने खड़े होकर सफर करना पड़ा। सुबह से शाम तक रोडवेज बसों और ट्रेनों का यहीं हाल रही।
डग्गामार वाहनों में भी रही भीड़
स्थानीय मार्गों पर चलने वाले डग्गामार वाहनों में भी भीड़ रही। टेंपो, टाटा मैजिक सहित अन्य वाहनों में जगह नहीं मिली तो लोगों ने लटककर सफर करना पड़ा। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना किया।

ट्रेन में ठसाठस भरे यात्री।- फोटो : SAHARANPUR

ट्रेन में यात्रियों को चढ़ाते कुली।- फोटो : SAHARANPUR

ट्रेन में लटककर जाते यात्री।- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर अधिक भीड़ होने के कारण ट्रेन में खिड़की से चढ़ता यात्री। : फोटो गौतम- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन