फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tired of her drunken husband, a woman lay down on the railway track, police rescued her

Saharanpur News: शराबी पति से तंग आ रेलवे ट्रैक पर लेटी महिला, पुलिस ने बचाया

Sun, 09 Mar 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Tired of her drunken husband, a woman lay down on the railway track, police rescued her
सहारनपुर, सरसावा। गृह क्लेश के चलते नकुड़ क्षेत्र की एक विवाहिता सरसावा रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम चार बजे आत्महत्या के इरादे से पहुंच गई। विवाहिता रेलवे ट्रैक पर लेटी तो यात्रियों ने यह मंजर देख तत्काल पुलिस को खबर की। डायल-112 के पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाकर ट्रैक से हटाया और थाने लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

महिला के द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर से पति सहित अन्य परिजनों को भी पुलिस ने सरसावा थाने बुला लिया। महिला आरक्षी सरिता ने अलग बैठाकर काउंसलिंग की तो महिला ने अपना सारा दर्द बता दिया। बताया कि वह पिलखनी गांव की बेटी है तथा उसका विवाह आठ साल पहले नकुड़ क्षेत्र के ग्राम कुल्हेड़ी निवासी युवक के साथ हुआ था। पति पेड़ों की कटाई करने का काम करता है, लेकिन नशे का आदी है। महिला ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं लेकिन पति की नशे की आदत के कारण घर का गुजारा भी मुश्किल ही हो रहा है। इससे मजबूर होकर उसने यह कदम उठाया था। महिला आरक्षी द्वारा पति तथा महिला की काउंसलिंग के बाद महिला अपने पति के साथ जाने के लिए तैयार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed