फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Timardars created ruckus in district hospital

Saharanpur News: तीमारदारों का जिला अस्पताल में हंगामा

Sat, 03 May 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 03 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Timardars created ruckus in district hospital

विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में तीमारदार के साथ मारपीट व अभद्रता पर हंगामा हो गया। तीमारदार ने स्टाफ पर इलाज में देरी व फाइल के बदले रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इसके बाद तीमारदारों ने इमरजेंसी वार्ड के बाहर नारेबाजी की। स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ढमोला गांव निवासी राशिद अपनी पत्नी यासमीन को लेकर बुधवार शाम एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचे थे। यासमीन दिल की मरीज हैं, जिन्हें चिकित्सकों ने इमरजेंसी में देखने के बाद भर्ती कर लिया। बृहस्पतिवार रात उन्हें मेडिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया। आरोप है कि मरीज की फाइल समय से न पहुंचने के कारण उसे वार्ड के बाहर ही बैठाए रखा गया।
विज्ञापन

महिला का पति राशिद जब इमरजेंसी में फाइल लेने पहुंचे तो वहां तैनात स्टाफ से कहासुनी हो गई। राशिद का आरोप है कि स्टाफ ने फाइल देने के बदले रुपये मांगे और इन्कार करने पर अभद्रता के साथ मारपीट भी की। इससे नाराज महिला के परिजन इमरजेंसी वार्ड के बाहर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदार भी बाहर आ गए। लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही चिकित्सक इमरजेंसी में पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। दोषी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed