फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thursday was the hottest day ever

अब तक का सबसे गरम दिन रहा, चली लू 20-34-45

Fri, 02 Jul 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Thursday was the hottest day ever
सहारनपुर। चिलचिलाती धूप, उमस भरी गर्मी और लू ने बेहाल कर दिया है। बृहस्पतिवार को इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। लगातार गर्मी बढ़ने की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। दोपहर के समय गर्मी की वजह से बाजार सुनसान रहे। एसी और कूलर से भी राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम रहा 28.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हर वर्ष इन दिनों बारिश हो जाती थी, लेकिन इस बार अभी तक मानसून ने दस्तक नहीं दी है। इस कारण लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। गर्मी की वजह से बाजार भी सुनसान नजर आए। घंटाघर, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट, रायवाला बाजार, बाजोरिया और जिला अस्पताल चौक, कोर्ट रोड रोजाना भारी भीड़ रहती है, लेकिन बृहस्पतिवार को बाजार खाली नजर आए। नागरिक सिर्फ आवश्यक सेवाओं के लिए खुद को सूती कपड़ों से ढककर ही बाहर निकले। एसी और कूलर में भी लोग गर्मी की वजह से बेचैन नजर आए।
विज्ञापन

बिजली के कट लगने से भी बढ़ी परेशानी
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली के कट भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। बुधवार की रात रेलवे रोड, कोर्ट रोड, रामनगर पठानपुरा, गोविंदनगर, बेहट रोड, खानआलमपुरा सहित अनेक जगहों पर कई बार बिजली के कट लगे। इस कारण गर्मी में लोग बेहाल नजर और बचाव के जतन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चढ़ा तापमान
तारीख --- न्यूनतम ---- अधिकतम
27 जून --27 ----------- 35.5
28 जून --28.5 --------- 37.2
29 जून -- 29 -------- 38.4
30 जून --28 --------- 39.5
01 जुलाई --28.5 ----- 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed