फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three youths who roamed around with sticks and sticks arrested

लाठी डंडे लेकर घूमने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Mon, 07 Mar 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Three youths who roamed around with sticks and sticks arrested
सदर थाना पुलिस पकड़े गये झगड़े के आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर के पॉश एरिया चंद्रनगर में लाठी-डंडे लेकर घूम रहे युवकों के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ था, जिसमें वह एक लड़की को घेरकर धमकाते हुए नजर आ रहे थे। जांच में पता लगा कि लड़की से आरोपी एक युवक का पता पूछ रहे थे, जिसकी पिटाई करने आए थे।
विज्ञापन

रविवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर एक युवती को घेरकर धमकाते हुए नजर आ रहे थे। इस मामले में कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने सोमवार को वीडियो के आधार शिनाख्त कर गौरव चौधरी पुत्र धर्मवीर, निखिल पुत्र नवीन कुमार निवासी मोहल्ला हकीकतनगर कोतवाली सदर बाजार और संयम कुमार पुत्र रविंद्र कुमार निवासी स्टेट बैंक कालोनी को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से एक प्लास्टिक और लकड़ी के तीन डंडे बरामद हुए है। इसके अलावा शौर्य ठाकुर पुत्र अरविंद ठाकुर निवासी शिव विहार कालोनी, स्पर्श त्यागी, हर्षवर्धन, गोलू निवासी हकीकतनगर, प्रांजल, दक्ष निवासी हसनपुर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है, जो फरार चल रहे हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवकों के दो गुटों में विवाद चल रहा है। इसी के चलते आरोपी शौर्य नामक युवक की पिटाई करने आए थे और चंद्रनगर में युवती से ही शौर्य के बारे में पूछ रहे थे। एसपी सिटी का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

छुड़वाने के चक्कर में लगे रहे नेता
पकड़े गए और नामजद हुए आरोपी राजनीतिक परिवार से भी ताल्लुक रखते हैं। सूत्र बताते हैं कि आरोपियों को छुड़वाने के लिए कई नेता पुलिस पर दबाव बनाते रहे। थाने के अलावा उच्चाधिकारियों के भी चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed