फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three youths riding a bike died in the accident

हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Tue, 02 Nov 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Three youths riding a bike died in the accident
गागलहेडी (सहारनपुर)। दिल्ली देहरादून हाईवे पर गांव हरौड़ा के पास किसी वाहन की पीछे से टक्कर लगने के बाद चालक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। बाइक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर गई और वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार देरशाम करीब साढ़े सात बजे हुआ और इसमें नागल क्षेत्र के गांव भिक्कनपुर निवासी राहुल (25), उसके दोस्त दुष्यंत (20) और विकास (22) की मौत हो गई। राहुल की फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फतेहपुर में ननिहाल है और ये तीनों मंगलवार को वहां गए थे, वहां से लौटते समय हादसा हुआ। बाइक राहुल चला रहा था और उसने हेलमेट पहना हुआ था, जो हादसे के दौरान सिर से निकलकर दूर जा गिरा। उसकी एक दिसंबर को शादी होने वाली थी। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिस वाहन से हादसा हुआ, उसकी रफ्तार काफी तेज थी, मरने वाले युवक भी एक बाइक पर सवार थे। यातायात नियमों की अनदेखी भी हादसे की वजह बनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed