फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three sugar mills of the district asked for additional betting

सहारनपुर: जिले की तीन चीनी मिलों ने मांगा अतिरिक्त सट्टा

Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Three sugar mills of the district asked for additional betting
सहारनपुर। जनपद की चीनी मिलों का पेराई सत्र बढि़या चल रहा है। जनपद में गत सीजन की तुलना में इस बार 3.61 लाख क्विंटल अधिक गन्ने की पेराई हो चुकी है। इसके चलते जिले की तीन चीनी मिलों ने 28 लाख क्विंटल अतिरिक्त गन्ने की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद में मौजूदा पेराई सत्र में चीनी मिलें अपनी पूरी क्षमता के साथ चल रही है। इसके चलते गत सीजन में 16 फरवरी तक जहां 275.93 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी, वहीं इस पेराई सत्र में यह आंकड़ा बढ़कर 329.36 लाख क्विंटल तक पहुंच गया है। गत सीजन की तुलना में इस बार 3.61 लाख क्विंटल गन्ने की अधिक पेराई हो चुकी है। इसके चलते जनपद की तीन चीनी मिलों ने अतिरिक्त सट्टे की मांग की है। इनमें देवबंद ने 16 लाख क्विंटल, गांगनोली ने 10.50 लाख क्विंटल और गागलहेड़ी चीनी मिल ने दो लाख क्विंटल गन्ने की मांग की है। विभाग ने उनकी मांग को मुख्यालय को भेज दिया है। जनपद में जहां गन्ना पेराई बढ़ी है, लेकिन चीनी के औसत परता में .25 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन

मुख्यालय भेजी मांग
जनपद की चीनी मिलों ने 28.50 लाख क्विंटल अतिरिक्त गन्ने की मांग की है। इस मांग को मुख्यालय को भेज दिया गया है। मिलों में पेराई बेहतर चल रही है। इसके चलते ही गत सीजन के 16 फरवरी की तुलना में 3.61 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। --- सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिलों में गन्ना पेराई (लाख क्विंटल) में ---
मिल गत पेराई सत्र मौजूदा पेराई सत्र
देवबंद 75.33 106.22
गांगनौली 62.85 75.77
शेरमऊ 47.07 60.96
गागलहेड़ी 25.64 27.32
नानौता 39.22 37.23
सरसावा 26.13 22.52
नोट : गन्ना विभाग के 16 फरवरी के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed