{"_id":"636949d5752dc00a7103c41f","slug":"three-smugglers-arrested-with-two-kg-smack-saharanpur-news-mrt61265458","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलो स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किलो स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
एसटीएफ और देवबंद पुलिस द्घारा पकड़े गये दो किलो स्मैक के साथ पकड़े गये आरोपी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एसटीएफ और कोतवाली देवबंद पुलिस ने दो किलो 22 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक कैंटर, तीन मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि स्मैक की कीमत 50 लाख रुपये है।
एसपी देहात सूरज राय ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसटीएफ मेरठ और कोतवाली देवबंद पुलिस की टीम ने सांपला तिराहे से रविवार की रात जोनी उर्फ जावेद निवासी गांव नयाबांस, तौहिद निवासी गांव गठेड़ा थाना चिलकाना और सुरेंद्र निवासी गांव कुतुबपुर थाना नागल को गिरफ्तार किया। आरोपी कैंटर में रखकर दो किलो 22 ग्राम स्मैक लेकर आ रहे थे। इसके अलावा आरोपियों के पास से 3150 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
बरेली से लेकर आए थे स्मैक
एसपी देहात ने बताया कि आरोपी बरेली से स्मैक लेकर आए थे, जिसे जनपद के कई इलाकों में सप्लाई किया जाना था। इस गिरोह में कुछ ओर सदस्य भी शामिल हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बड़े पैमाने पर हो रही तस्करी
पुलिस की ओर से मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पकड़े गए अधिकांश तस्कर ऐसे हैं, जो बरेली से मादक पदार्थ लेकर आए हैं, लेकिन पुलिस के हाथ बरेली में बैठे बड़े तस्करों तक नहीं पहुंच रहे हैं।