{"_id":"6328b4a0cebfdb6c5560430d","slug":"three-shops-sealed-for-not-paying-house-tax-saharanpur-news-mrt6060016189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कर नहीं चुकाने पर तीन दुकानों को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह कर नहीं चुकाने पर तीन दुकानों को किया सील
विज्ञापन
बुड्ढ़ी माई चौक पर हाउस टैक्स बकाया पर एक दुकान को सील करते निगम अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम के राजस्व विभाग ने कर नहीं चुुकाने पर तीन दुकानों को सील किया है। अन्य कई दुकानदारों ने 1.90 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराकर अपनी दुकानों की सील खुलवाई।
नगरायुक्त गजल भारद्वाज के निर्देश पर सोमवार को निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में निगम की राजस्व टीम ने बूढ़ी माई चौक के पास टायरों वाली गली में कर बकाएदारों की सात दुकानें सील की। इसे लेकर बकाएदारों में खलबली मच गई। कुछ दुकान स्वामियों ने तुरंत 1.90 लाख रुपये जमा कराकर अपनी दुकानों की सील खुलवाई, लेकिन तीन दुकानों पर कर नहीं चुकाने के चलते सील लगा दी गई।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी ने बताया कि ने बताया कि जैसे ही बाकी तीन दुकानदार कर जमा कराएंगे तब उनकी भी सील खोल दी जाएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में आरआई लोकेश, टीसी नदीम तथा प्रवर्तन दल के नरेश चंद, प्यार सिंह, हेमराज, शिव कुमार, पवन, प्रवीण, जगपाल, प्रदीप, रणदीप, विक्रम, नबाबुद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
कर जमा कराएं, छूट का लाभ पाएं
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी ने बताया कि नगर निगम ने बकाएदारों के लिए छूट की योजना शुरू की हुई है। सितंबर माह में काउंटर पर आकर एकमुश्त कर जमा कराने पर दस प्रतिशत तथा ऑनलाइन कर जमा कराने पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। सितंबर के बाद यानी अक्तूबर माह में छूट में पांच प्रतिशत की कमी हो जाएगी। यानी काउंटर पर कर जमा कराने पर पांच प्रतिशत और ऑनलाइन जमा कराने पर दस प्रतिशत की छूट मिलेगी। यदि लाभ लेना चाहते हैं तो सितंबर माह में अपना कर जमा करा दें।
दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला
नगर निगम की टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए सोमवार को चिलकाना रोड, बेहट रोड, मंडी समिति रोड आदि क्षेत्रों में दुकानों पर छापा मारा। आठ दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई। दुकानदारों पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।