फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three sent to jail due to uproar at police post, BJP leader referred to higher center

Saharanpur News: पुलिस चौकी पर हंगामे में तीन को भेजा जेल, भाजपा नेत्री हायर सेंटर रेफर

Fri, 06 Oct 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 06 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three sent to jail due to uproar at police post, BJP leader referred to higher center
गंगोह। गंगोह कोतवाली की कुंडा कला पुलिस चौकी पर हंगामे में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया, जबकि भाजपा नेत्री को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। हायर सेंटर जाने से पहले भाजपा नेत्री ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर अपने बयान भी दर्ज कराए।
विज्ञापन


बता दें कि कुंडा कला चौकी पर मंगलवार की देर शाम भाजपा नेत्री कोमल चौधरी और पुलिस के बीच नोक झोंक हो गई थी। इसके चलते वहां पर भारी हंगामा हो गया था। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर ग्रामीणों को दौड़ाया था। बाद में पुलिस ने भाजपा नेत्री कोमल चौधरी सहित 15 लोगों को नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया था। इनमें से गांव कुंडा कला निवासी आरिफ, वाजिद, सद्दाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया। उधर, चौकी में हुई धक्का मुक्की के दौरान घायल हुई कोमल चौधरी की हालत में सुधार नहीं होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed