{"_id":"61589e378ebc3e0d6f3ae0ec","slug":"three-people-poisoned-the-young-man-and-killed-him-saharanpur-news-mrt558922123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर देकर युवक की हत्या, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर देकर युवक की हत्या, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। गांव खजुरी अकबरपुर में शुक्रवार की रात में तीन लोगों ने युवक को जहर देकर मार डाला। युवक ने मौत से पहले अस्पताल में पुलिस को तीनों आरोपियों के खिलाफ बयान दिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
गांव खजुरी अकबरपुर निवासी धर्म सिंह (35) पुत्र खेल सिंह को शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार अस्पताल पहुंची पुलिस के समक्ष धर्म सिंह ने गांव के ही टोनी, सतबीर और कंवर पाल पर जहर देने का आरोप लगाया। इसके कुछ देर बाद धर्म सिंह की मौत हो गई। मृतक की जेब से पुलिस ने एक पत्र भी बरामद किया, इसमें उक्त तीनों लोगों पर उसे जहर देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया। धर्म सिंह की पत्नी बबली ने उक्त तीनों लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सीओ सदर अजेंद्र कुमार सिंह ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपियों ने युवक को जहर क्यों दिया है।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
धर्म सिंह अपने पीछे तीन छोटे बच्चे और पत्नी को छोड़ गया है। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वहीं आरोपियों ने धर्म सिंह को जहर देकर क्यों मारा, इस कारण का भी अभी पता नहीं चल सका है। परिवार के लोगों से पुलिस इसकी जानकारी कर रही है कि आरोपियों से पूर्व में कोई विवाद हुआ था।