फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three people, including couple, get HIV positive

दंपति समेत तीन लोग एचआईवी पॉजिटिव मिले 

Tue, 16 Jan 2018 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 16 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three people, including couple, get HIV positive
एचआईवी एड्स
सहारनपुर में दंपति समेत तीन लोगों में एचआईवी पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। दंपति ने इलाज भी लेना शुरू कर दिया है, जबकि तीसरा व्यक्ति इलाज के लिए नहीं पहुंचा है। एआरटी सेंटर के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार नव वर्ष यानी 2018 में अभी तक 17 नए मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल परिसर में एचआईवी की जांच के लिए लैब बनी हुई है। एक दंपति अपनी जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंचा। लैब में उनके नमूने लिए गए। रिपोर्ट आई तो चिकित्सक भी चौंक गए। पति और पत्नी दोनों ही में एचआईवी पॉजिटिव आया है।

विज्ञापन

 

पता लगने के बाद से दंपति टेंशन में है, जिन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। हालांकि काउंसलर ने उन्हें समझाया है कि नियमित रूप से इलाज कराने से वह लंबे समय तक बचे रहेंगे। दोनों ही ने एआरटी से इलाज भी शुरू करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर, दंपति के साथ ही एक अन्य व्यक्ति में भी एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है। मगर वह एआरटी नहीं पहुंचा है। माना जा रहा है कि वह शर्म और झिझक की वजह से नहीं आया है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।


 

एआरटी के संचालक आरके गोयल ने बताया कि पिछले कुछ साल से एचआईवी पॉजिटिव के अनेक मामले सामने आ रहे हैं। वर्ष 2018 यानी 15 दिन में 17 नए लोगों में एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed