सहारनपुर: हादसों में उजड़ गईं तीन जिंदगियां, परिवारों में टूटा गमों का पहाड़, नहीं थम रहे परिजनों के आंसू
सहारनपुर में दो अलग-अलग हादसों में तीन जिंदगियां उजड़ गईं। तीनों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में दो अलग-अलग हादसों में तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। जहां किराना व्यापारी समेत दो लोगों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई तो वहीं बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से जान चली गई।
हादसा - 1
एक्टिवा से नकुड़ लौट रहे किराना व्यापारी सहित दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। उधर, मौत की खबर सुनते ही मृतकों की परिवारों में कोहराम मच गया। बताया गया कि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनके आंसू थम नहीं रहे हैं।
जानकारी के अनुसार नकुड़ कस्बे के मोहल्ला महादेव निवासी किराना व्यापारी अनिल गुप्ता (50) कस्बे के ही मोहल्ला अफगानान अशोक (35) पुत्र सोरण उपाध्याय के साथ शुक्रवार देर रात को एक्टिवा पर सहारनपुर से नकुड़ आ रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वे खेड़ा-कुटी के पास पहुंचे तो यहां किसी वाहन ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। जिससे दोनों एक्टिवा सवार व्यापारी उछलकर सड़क पर गिरे। सिर में गहरी चोट लगने से अशोक की मौके पर ही मौत गई, जबकि अनिल गुप्ता गंभीर घायल हो गए।
उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनिल गुप्ता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की अल सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान अनिल गुप्ता ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
यह भी पढ़ें: MEERUT: अपर मुख्य सचिव ने सुना पीड़ित पिता का दर्द, दीपक हत्याकांड में दिए सख्त निर्देश, पढ़ें ताजा अपडेट
हादसा - 2
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बेहट क्षेत्र में गांव समसपुर के पास जनता रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कालूवाला पहाड़ीपुर उर्फ जहानपुर निवासी विक्की उर्फ शुभम (38) पुत्र मदन व विशाल पुत्र गुडडू बाइक पर सवार होकर सहारनपुर से अपने गांव लौट रहे थे। जब वे जनता रोड स्थित गांव समसपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: मेरठ: पीड़ित पिता की हाथ जोड़कर अपील, कोई न करे प्रदर्शन, जानें दीपक हत्याकांड में महापंचायत टलने की बड़ी वजह
वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां विक्की उर्फ शुभम की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।