{"_id":"65fca082ea0e92768d0687c8","slug":"three-more-holi-special-trains-announced-operations-started-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-120612-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तीन और होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तीन और होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, संचालन शुरू
Fri, 22 Mar 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। होली का त्योहार के चलते रेलवे ने तीन और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है। इनमें से चंडीगढ़-गोरखपुर, अमृतसर-गोरखपुर, अंबाला कैंट-कटिहार होली स्पेशल का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 04538 चंडीगढ़-कटिहार होली स्पेशल 23 मार्च को चंडीगढ़ से शाम 7:15 बजे रवाना होगी, जो सहारनपुर में रात 9:40 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 04537 कटिहार-चंडीगढ़ स्पेशल 25 मार्च को कटिहार से सुबह चार बजे चलेगी और सहारनपुर में अगले दिन सुबह 6:30 बजे आएगी। अंबाला कैंट, बराड़ा, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगरिया, मानसी, नौगछिया रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज रहेगा।
04540 अंबाला कैंट-कटिहार स्पेशल बृहस्पतिवार को रात 8:25 बजे अंबाला कैंट से रवाना हुई, जो सहारनपुर में रात 9:40 बजे पहुंची। 04539 कटिहार-चंडीगढ़ स्पेशल 23 मार्च को कटिहार से सुबह चार बजे रवाना होगी, जो सहारनपुर में अगले दिन सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी। इसके स्टॉपेज बराड़ा, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुरा, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगरिया, मानसी, नौगछिया रेलवे स्टेशन हैं।
विज्ञापन
04534 सरहिंद-जयनगर स्पेशल सरहिंद से 22 मार्च को दोपहर एक बजे रवाना होगी, जो राजपुरा, अंबाला कैंट होते हुए सहारनपुर में अपराह्न 3:55 बजे आएगी। 04533 जयनगर-सरहिंद स्पेशल 23 मार्च को जयनगर से रात 11:30 बजे रवाना होगी और मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, मानकापुर, अयोध्या धाम, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होते हुए सहारनपुर में अगले दिन रात 1:50 बजे आएगी।