{"_id":"634060c39684b254b93c3f3e","slug":"three-miscreants-arrested-for-robbery-saharanpur-news-mrt6085976155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की वारदात करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की वारदात करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुर मनिहारन पुलिस द्वारा पकड़े गये लूट के आरोपी
- फोटो : SAHARANPUR
लूट की वारदात करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
सहारनपुर। कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई है। आरोपी लंबे समय से घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस ने एक सूचना पर रोबिन निवासी गांव टपरी, सचिन निवासी गांव मिर्जापुर थाना बड़गांव और संदीप उर्फ कल्लू निवासी गांव हलगोआ कोतवाली रामपुर मनिहारान को बड़गांव रोड से गिरफ्तार किया, जबकि इनके दो साथी गोविंद निवासी गांव मिर्जापुर व आकाश निवासी गांव भगवानपुर थाना बड़गांव फरार हो गए। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान 22 जून को गांव आमवाला व 17 अगस्त को गांव हरड़ेकी में बैंक कर्मचारियों सहित लूट की तीन वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से लूट की 5500 की नकदी, मोबाइल फोन, एक टैबलेट और एक बाइक बरामद हुई है।
मेडिकल स्टोर चलाता था सचिन
आरोपी सचिन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह गांव हलगोआ में मेडिकल स्टोर चलाता था। उसका दोस्त प्रवीन उर्फ लंगड़ा बदमाश है, जो थाना नानौता से लूट की वारदातों को अंजाम देने में जेल गया था। एसपी सिटी ने बताया कि सचिन पांच माह पहले गांव अहमदपुर में मेडिकल स्टोर चलाने वाले एक व्यक्ति से भी लूटपाट की वारदात करा चुका है। नकदी और बाइक लूटी गई थी। प्रवीण के जेल जाने के बाद लूट की बाइक रोबिन को दे दी गई थी। रोबिन उसी बाइक से मुजफ्फरनगर अपनी बहन के घर गया था, लेकिन पुलिस की चेकिंग होने की वजह से वहां के अस्पताल तिराहे पर बाइक छोड़कर फरार हो गया था।