{"_id":"61140e0e8ebc3ef39d3d0fdd","slug":"three-congress-leaders-including-imran-included-in-the-state-election-committee-saharanpur-news-mrt55147288","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान सहित कांग्रेस के तीन नेता प्रदेश चुनाव समिति में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरान सहित कांग्रेस के तीन नेता प्रदेश चुनाव समिति में शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरान सहित कांग्रेस के तीन नेता प्रदेश चुनाव समिति में शामिल
सहारनपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के प्रबंधन को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के चलते प्रदेश चुनाव समिति का भी गठन किया है। उसमें सहारनपुर जिले से इमरान मसूद सहित तीन कांग्रेस नेताओं को शामिल किया गया है।
कांग्रेस की तरफ से बुधवार को ही प्रदेश चुनाव समिति की सूची जारी की गई। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर कांग्रेस पूरी तैयारियों में जुटी है। एक तरफ भाजपा गद्दी छोड़ो जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ चुनाव प्रबंधन के लिए प्रदेश चुनाव समिति का भी गठन कर लिया गया है। समिति में कुल 38 नेताओं के नाम शामिल है। इसमें राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद के अलावा सहारनपुर सदर देहात से विधायक मसूद अख्तर और बेहट विधायक नरेश सैनी को भी जगह दी गई है।