{"_id":"678405ecaad1fb65900591dd","slug":"three-arrested-in-businessmans-murder-jewelery-worth-crores-recovered-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-140245-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कारोबारी की हत्या में तीन गिरफ्तार, करोड़ों के जेवरात बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कारोबारी की हत्या में तीन गिरफ्तार, करोड़ों के जेवरात बरामद
Sun, 12 Jan 2025 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। गाडो का चौक में कारोबारी सेवाराम की हत्याकांड का चौकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्याकांड को लूट के इरादे से अंजाम दिया गया था, जिसका मुख्य सूत्रधार दांतों का क्लीनिक चलाने वाला डेंटिस्ट निकला। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। जबकि हत्याकांड में शामिल देहरादून निवासी महिला की तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से करोड़ों की कीमत के करीब 10 किलो चांदी, चार किलो सोने के जेवरात, एक लाख 20 हजार रुपये, चार मोबाइल फोन, बाइक, स्कूटी बरामद की है।
यह था मामला
गाडो का चौक निवासी 74 वर्षीय सेवाराम धारिया जेवरात गिरवी रखकर ब्याज देने और प्रॉपर्टी का काम करते थे। उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। पत्नी और बड़े बेटे संजीव की मौत हो चुकी है। संजीव की पत्नी पटेल नगर में रहती है। दूसरा बेटा खटीको मोहल्ला में अपने परिवार के साथ रहता है। सेवाराम मकान में अकेले रहते थे। पांच जनवरी की रात सेवाराम ने पुत्रवधु को फोन कर कहा कि आज सर्दी काफी है, खाना खाने नहीं आएंगे। वह 6 जनवरी को भी खाना खाने नहीं गए। मकान पर जाकर देखा तो वहां पर कारोबारी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था, जिनकी हत्या की गई थी और हाथ-पैर बंधे हुए थे। भतीजे विशाल ने अज्ञात के खिलाफ मंडी थाने में मामला दर्ज कराया था।
डेंटिस्ट ने बनाई थी पूरी योजना, देहरादून से बुलाई थी महिला
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने दांतों का क्लीनिक चलाने वाले डॉ. महबूब उर्फ मसूद पुत्र महफूल अली निवासी मोहल्ला लक्ष्मण नगर मानकमऊ को गिरफ्तार किया, जो इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दाढ़-दांत के उपचार के दौरान सेवाराम से उसकी जान-पहचान हो गई थी। उसने आसामी अच्छी देख लूट की योजना बनाई। उसमें अपने साथी नगर निगम के नलकूप ऑपरेटर शारदा नगर निवासी अमित रोहिला उर्फ सोनू और शान अली पुत्र नौशाद निवासी आनंदनगर को शामिल किया। नौशाद अपने भाई के साथ मिलकर रियल स्टेट का काम करता है। सेवाराम महिलाओं के संपर्क में रहते थे। अमित ने देहरादून निवासी महिला आशा चावला को इसमें शामिल किया। उसे पूरी योजना बताकर पांच जनवरी को सेवाराम के पास भेज दिया। रात के समय वह तीनों भी सेवाराम के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
इस तरह दिया हत्याकांड को अंजाम
सेवाराम की मालिश के दौरान चारों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और हाथ-पैर बांध दिए, जिसके बाद गला घोंटकर कारोबारी की हत्या कर दी। आरोपियों ने वहां से जेवरात और नकदी लूटी। आरोपियों ने महिला को कुछ जेवरात और 20 हजार रुपये देकर उसे घर भेज दिया। आरोपी एक बाग में लूट के सामान का बंटवारा कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।