फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thousands of cash stolen by breaking donation boxes in five temples

पांच मंदिरों में दान पात्रों को तोड़ हजारों का चढ़ावा चोरी

Thu, 23 Sep 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Thousands of cash stolen by breaking donation boxes in five temples
नकुड़ (सहारनपुर)। विगत दो दिनों के भीतर चोरों ने नगर में पुलिस व्यवस्था की पोल ख़ोलते हुए पांच मंदिरों से दान पात्र के ताले तोड़ कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। जबकि पुलिस मामले के शीघ्र ख़ुलासे का आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन

बुधवार की रात चोरों ने बिजलीघर में स्थित शिव मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़ कर हजारों की नगदी चुरा ली। जबकि बाईपास स्थित गोगा म्हाडी मंदिर से पूरा दानपात्र ही चुरा ले गए। इससे पूर्व मंगलवार की रात भी चोरों ने बाईपास स्थित सरस्वती सत्संग भवन से भगवान श्री कृष्ण की मूर्ती से करीब सात तोले के चांदी के कंगन व मोहल्ला चौधरीयान के झारख़ंडी मंदिर तथा शीतला माता मंदिर से दान पात्रों में रख़ी कई हजार रुपये की नगदी चुरा ली थी। मंदिरों में एक के बाद एक हुई चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष व्याप्त है। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश की जा रही है। शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed