{"_id":"5cb8b982bdec22145054706a","slug":"this-is-the-bridge-of-smart-city-where-every-step-is-on-the-shortcut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है स्मार्ट सिटी का पुल, जहां हर कदम पर है हादसों के शार्टकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है स्मार्ट सिटी का पुल, जहां हर कदम पर है हादसों के शार्टकट
Thu, 18 Apr 2019 11:23 PM IST
Prag Gupta
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Prag Gupta
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में पुल पर टूटी पडी रेलिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-देहरादून हाईवे पर स्थित जिले के सबसे महत्वपूर्ण मेला गुुघाल पुल की दुर्दशा हो गई है। इस पुल से सफर करना खतरे से खाली नहीं है। कई जगहों पर पुल के दोनों तरफ की रेलिंग टूट गई है। इसके साथ सड़क और फुटपाथ भी टूटी पड़ी है। महानगर में अंबाला हाईवे स्थित मेला गुघाल पुल से रोजाना पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड राज्यों से छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
पिछले छह माह से इस पुल की हालात खराब हो गई है। पुल की दोनों तरफ कई जगहों पर रेलिंग टूटकर खत्म हो गई है। पुल के नीचे रेलवे ट्रैक और दूसरी तरफ मेला गुघाल परिसर और विश्रामपुरी श्री काल भैरव मंदिर है। रेलिंग न होने की वजह से वाहनों के नीचे गिरने का खतरा बना है।
विज्ञापन
एक बार पुल से ट्रक मेला गुघाल परिसर की तरफ गिर चुका है। इसके अलावा पुल में जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, जिस कारण कई बार वाहन पलट चुके हैं। फुटपाथ क्षतिग्रस्त है। इस वजह से पैदल चलने वाले लोगों को जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ता है। दो वर्ष पूर्व पुल की मरम्मत हुुई थी, लेकिन उसके बाद से पुल पर कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
होती वीआईपी मूवमेंट और गुजरते हैं सेना के काफिले
सहारनपुर। इस पुल से चार राज्यों का यातायात संचालित होता है। इसके साथ पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जाने व आने वाले सेना के काफिले भी निकलते हैं। इस पुल से कई बार राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों के भी काफिले गुजर चुके हैं। अहम होने के बावजूद पुल की दुर्दशा की ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
स्मार्ट सिटी में शामिल है सहारनपुर
सहारनपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्मार्ट सिटी में सहारनपुर शामिल हुए डेढ़ वर्ष हो चुका है, लेकिन उसके बाद भी सड़कों और पुलों की हालत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन दिनों इनमें सबसे ज्यादा खराब हालत मेला गुघाल पुल की है।