{"_id":"603bdd738ebc3e8ca45ea18e","slug":"third-phase-of-anti-corona-vaccination-from-today-saharanpur-news-mrt527689433","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा कोरोना वैक्सीन टीकाकरण की तीसरा चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा कोरोना वैक्सीन टीकाकरण की तीसरा चरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का तीसरा चरण आज आम लोगों के लिए शुरू हो रहा है। पहले दिन केवल तीन केंद्र बनाए हैं, जहां एक-एक ही बूथ रहेगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला अस्पताल में टीका नि:शुल्क लगेगा, जबकि दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में टीके के लिए 250 रुपये देने होंगे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सरसावा, एसबीडी जिला अस्पताल और दिल्ली रोड स्थित विब्रॉस हॉस्पिटल को केंद्र बनाया। तीसरे चरण में आम लोगों में 60 वर्ष से अधिक के लोगों तथा 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के वह लोग, जिनको शुगर, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी हैं, उनको टीका लगाया जाना है। डॉ. वर्मा ने बताया कि निजी अस्पतालों में 250 रुपये में टीका लगवाने के लिए लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा संबंधित अस्पताल के लिए। इसके लिए पोर्टल रविवार 28 फरवरी की मध्य रात्रि तक खुलने की संभावना है या फिर एक मार्च से पोर्टल खुल जाएगा। यदि पोर्टल पर पंजीकरण नहीं आता है तो अस्पताल अपने स्तर से भी अपने मरीजों को जरूरत के हिसाब से टीका लगवाने की सलाह दे सकता है और टीका लगा सकता है। उन्होंने बताया कि पहले दिन टीकाकरण सांकेतिक रूप से हो रहा है।