{"_id":"5f91c74e8ebc3e9bf52faaf8","slug":"third-eye-is-not-working-38-out-of-44-cctvs-are-defective-saharanpur-news-mrt5074781112","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख नहीं कर रही काम, 44 में से 38 सीसीटीवी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी आंख नहीं कर रही काम, 44 में से 38 सीसीटीवी खराब
विज्ञापन
घंटाघर पर खराब पड़े कैमरे
- फोटो : SAHARANPUR
तीसरी आंख नहीं कर रही काम, 44 में से 38 सीसीटीवी खराब
सहारनपुर। अपराधियों की धरपकड़ और सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी तो लगाए गए, लेकिन लापरवाही की चादर में लिपटी व्यवस्था ने इनकी उपयोगिता को कचरा बना दिया। घंटाघर चौक सहित अन्य चौराहों पर 44 सीसीटीवी लगवाए गए, जिनमें 38 शोपीस बन चुके हैं। ये ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। डेढ़ साल में एक-एक कर सीसीटीवी खराब होते गए। न तो इन्हें बदला गया और न ही नए कैमरे लगे। अपराधी और असामाजिक तत्व वारदात के बाद आसानी से फरार हो जाते हैं। शहर में करीब 300 सीसीटीवी की जरूरत है। हालांकि निजी स्तर पर लगाए गए सीसीटीवी की मदद से कुछ घटनाओं का खुलासा जरूर हुआ है।
सही देखभाल होती तो ये हाल न होता
- नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस या किसी एजेंसी के माध्यम से ही सीसीटीवी की नियमित निगरानी होती तो ऐसा हाल न होता। कम से कम आधे शहर पर तो निगरानी रखी जा सकती थी। कुछ माह पहले एक कंपनी ने कुछ सीसीटीवी लगाकर ट्रायल किया था, मगर बाद में कुछ नहीं हुआ।
प्रमुख चौराहों पर कैमरों की स्थिति
- घंटाघर चौक, दीवानी कचहरी, जिला अस्पताल चौक, देहरादून रोड, अंबाला रोड तिराहे के अलावा कुछ अन्य चौराहों पर इन सीसीटीवी को लगाया गया था। इनमें सबसे अधिक 14 सीसीटीवी घंटाघर चौक पर लगे थे। इनके अलावा श्रीराम चौक, नेहरू मार्केट चौक, सराफा बाजार, हलवाई अट्टा, दीनानाथ बाजार, रायवाला बाजार, रानी बाजार सहित 22 प्रमुख चौराहे ऐसे हैं, जहां सीसीटीवी नहीं हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी से खुलीं हैं कुछ घटनाएं
- पुरानी चुंगी पर सराफा कारोबारी प्राणनाथ के यहां आभूषण लूटने, नुमाइश कैंप क्षेत्र में चोरी, देहरादून रोड पर झपटमारी, केमिकल चौकी के पास फैक्टरी में गारमेंट्स की चोरी, पुल खुमरान पर झपटमारी, बोमनजी रोड पर लूट के प्रयास सहित अन्य कई घटनाओं में पुलिस को सीसीटीवी से घटनाओं के खुलासे में बड़ी मदद मिली। इनमें अधिकतर सीसीटीवी निजी स्तर पर लगाए गए थे।
नगर निगम लगवाएगा 900 कैमरे
- स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम की ओर से शहर में वाहनों से लेकर हर गतिविधियों पर निगरानी के लिए 900 कैमरे लगाए जाने हैं। इनका कमांड कंट्रोल सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। इससे काफी मदद मिलेगी। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगर आयुक्त, सहारनपुर।

घंटाघर यातायात बूथ पर खराब पड़े कैमरे- फोटो : SAHARANPUR

नेहरू मार्केट में खरीदार करते लोग रोड़ पर कोई कैमरा नही- फोटो : SAHARANPUR