फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thieves stole 30 lakh in house of a mobile phone trader in Saharanpur

30 लाख की चोरी: कारोबारी के मकान पर बोला धावा, 10 ताले तोड़कर दिया वारदात को अंजाम, अफसरों में मचा हड़कंप

Sat, 20 Aug 2022 07:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Aug 2022 07:06 PM IST
सार

चोरों ने एक मोबाइल फोन कारोबारी के घर पर धावा बोल दिया। चोर मकान के 10 ताले तोड़कर 15 लाख नगदी और 15 लाख के जेवरात लेकर रफार हो गए।

विज्ञापन
Thieves stole 30 lakh in house of a mobile phone trader in Saharanpur
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में न्यू गोपालनगर में चोरों ने दस ताले तोड़कर मोबाइल कारोबारी के मकान को खंगाल दिया। चोर 15.50 लाख की नकदी और 15 लाख कीमत के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर गए।

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू गोपालनगर निवासी विशू बजाज मोबाइल फोन कारोबारी हैं और श्रीराम चौक के निकट उनकी दुकान है। विशू बजाज ने बताया कि शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लगी झांकियां देखने मंदिरों में गए थे। उनके घर में करीब दस ताले लगे थे। रास्ते में उनकी पत्नी से घर की चॉबियों का गुच्छा गुम हो गया। इसके बाद वह घर लौटे, लेकिन चॉबियां खोने की वजह से घर के अंदर नहीं जा सके। देर रात वह मुख्य द्वार पर एक और ताला लगाकर गोविंदनगर स्थित अपनी ससुराल चले गए।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर जब घर लौटे तो देखा कि मुख्य द्वार पर लगा कुंडा ताले सहित कटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों के ताले टूटे पड़े मिले और सामान बिखरा हुआ था। विशू बजाज ने बताया कि घर में करीब दस ताले लगे थे और चोरों ने सभी को तोड़ दिया। घर में 15.50 लाख की नकदी और 15 लाख के जेवरात पर चोर हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिर कटी लाश का अपडेट: बदनसीबी देखिए, अभी तक कब्र को नसीब नहीं हुई आखिरी मिट्टी, खौफनाक थी वारदात

विशू बजाज का कहना है कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपना मकान बेच दिया था। चोरी हुई नकदी मकान से संबंधित है, जबकि दो अंगूठी और एक सोने की चेन घर में पड़ी मिली, लेकिन अन्य जेवरात पर चोर हाथ साफ कर गए। पता लगने पर नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। 

इसके बाद एसपी सिटी राजेश कुमार ने भी मौका-मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। विशू ने बताया कि उनके घर करीब 30 लाख की चोरी हुई है। उन्होंने तहरीर के साथ जेवरात की सूची भी पुलिस को सौंप दी है। एसपी सिटी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। चोरों को पकड़ने के लिए तीन पुलिस टीमों को लगाया गया है।

सीसीटीवी फुटेज देख रही पुलिस
न्यू गोपालनगर में विशू बजाज के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है, जिसके माध्यम से चोरों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed