फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be rehearsals again to deal with Corona

कोरोना से निपटने के लिए फिर होगी रिहर्सल

Thu, 18 Aug 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
There will be rehearsals again to deal with Corona
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने और संक्रमितों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में फुल रिहर्सल होगी। 20 व 21 अगस्त को होने वाले रिहर्सल को लेकर जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। रिहर्सल में संबंधित अस्पतालों में उपकरण, संसाधन आदि की व्यवस्था को परखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

कोविड से निपटने के लिए पहले कई बार फुल रिहर्सल के जरिए तैयारियों को परखा जा चुका है। अब संक्त्रस्मण धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसलिए शासन ने एक बार फिर से रिहर्सल कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉक्टर मिनिष चावला को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इनके नेतृत्व में अस्पतालों में रिहर्सल होगा। इसके साथ ही दो प्राइवेट अस्पतालों और एएनएम प्रशिक्षण संस्थान का भी निरीक्षण होगा। 21 अगस्त को महिला अस्पताल में डॉ. नवदीप गुप्ता, राजकीय मेडिकल कॉलेज में डब्लूएचओ के डॉ. आनंद की निगरानी में फुल रिहर्सल होगी। इसके साथ ही जिला अस्पताल, नानौता, रणखंडी, देवबंद, जदौडा पांडा, गंगोह, नकुड़ु, सरसावा, नागल, रामपुर मनिहारान और फतेहपुर सीएचसी में एसीएमओ डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. संजय यादव, डॉ. धर्मवीर, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. आदित्य सैनी आदि रिहर्सल कराएंगे।
विज्ञापन

दो प्राइवेट अस्पतालों में आग बुझाने के संसाधन देखेंगे
स्वास्थ्य विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर और कोविड रिहर्सल के नोडल अधिकारी डॉ. मिनिष चावला दो प्राइवेट अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे। इनमें दिल्ली रोड स्थित मेडीग्राम और वी-ब्रॉस हॉस्पिटल शामिल है। यहां आग बुझाने के संसाधनों को चेक किया जाएगा। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय स्थित एएनएम प्रशिक्षण संस्थान का भी वह निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से निपटने के लिए फिर फुल रिहर्सल होगी। इसको लेकर कोविड अस्पतालों में तैयारियां की जा रही है। 20 अगस्त को अस्पतालों का निरीक्षण होगा। 21 अगस्त को रिहर्सल होगी।
- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed