{"_id":"62e0282e74fbaa55915e1509","slug":"there-will-be-many-competitions-in-every-house-tricolor-campaign-saharanpur-news-mrt5985886179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर तिरंगा अभियान में होगी अनेक प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तिरंगा अभियान में होगी अनेक प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ.भूपेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना लखनऊ डॉ. अशोक श्रुति ने विश्वविद्यालय के सभी कार्यक्रम अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अशोक श्रुति ने कहा कि हम आजादी के अमृत महोत्सव को मना रहे हैं। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक पल है। इसी के तहत 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन किया जाना है। स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत सभी इकाइयां प्रभात फेरी निकालें, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले महापुरुषों के चरित्र का वर्णन हो। 75 स्वयंसेवकों के साथ में आजादी के अमृत महोत्सव के लिए साइकिल यात्रा का आयोजन भी करें। पोस्टर, स्लोगन, मेहंदी प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को देश के स्वतंत्रता में योगदान देने वाले शहीदों के बारे में जागरूक करें। कार्यक्रम अधिकारी अधिक से अधिक जन जागरूकता अपने स्वयंसेवकों के माध्यम से फैलाने के लिए ट्विटर तथा सोशल मीडिया का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
डॉ. भूपेंद्र कुमार समन्वयक ने कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यक्रम अधिकारी हर घर तिरंगा कार्यक्रम को प्राथमिकता के आधार पर लें। अधिक से अधिक लोगों तक तिरंगे का हमारे जीवन में महत्व बताने तथा अमर शहीदों के चरित्रों को पहुंचाने का कार्य करें। सभी कार्यक्रम अधिकारियों की समस्याओं का भी बैठक में समाधान किया गया।