{"_id":"66aac2ceba8e45dba9084c3a","slug":"there-was-a-surge-in-the-water-in-the-shakambhari-devi-river-devotees-were-stopped-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-128580-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शाकंभरी देवी नदी में आया पानी का उफान, श्रद्धालुओं को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शाकंभरी देवी नदी में आया पानी का उफान, श्रद्धालुओं को रोका
Thu, 01 Aug 2024 04:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
शाकंभरी। शिवालिक पहाड़ियों में बारिश होने के बाद सिद्धपीठ शाकंभरी देवी की खोल में पानी का तेज बहाव आ गया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने पूर्व में ही खराब मौसम के चलते देखते हुए भक्तों को भवन पर जाने से रोक दिया था।
बुधवार को सिद्धपीठ की शिवालिक पहाड़ियों में बारिश होने पर रक्तदंतिका मंदिर पर बनी बाढ़ चौकी से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एनाउंसमेंट कर दिया था। शाम साढ़े चार बजे सिद्धपीठ स्थित नदी में पानी का तेज बहाव आ गया। सिद्धपीठ से पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं को पहले ही भेज दिया था। जो श्रद्धालु वहीं पर थे, वह धर्मशालाओं में ही रुक गए थे। पुलिस द्वारा पहले से ही सभी वाहनों को भूरादेव पर ही रोका जा रहा था। श्रद्धालुओं ने बुधवार की सुबह भी पैदल ही मां के दरबार में पहुंचकर मत्था टेका।