फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Then the cows wandering on the streets, forced to fill their stomachs with garbage

फिर सड़कों पर भटक रहा गोवंश, कचरे से पेट भरने को मजबूर

Sat, 12 Mar 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Then the cows wandering on the streets, forced to fill their stomachs with garbage
बेरीबाग के तिराहे पर गोवंश। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल गोवंश फिर लावारिस स्थिति में हैं। महानगर की सड़कों पर गोवंश को भटकते हुए देखा जा सकता है, जो पेट भरने के लिए कचरा और जानलेवा पॉलिथीन तक खाने को मजबूर हैं। ऐसा होने के दो ही कारण हो सकते हैं। पहला या तो गोवंश की सुरक्षा और पोषण अधिकारियों की प्राथमिकता से बाहर हो गया है या फिर नगर निगम के पास गोवंश को संभालने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में प्रदेश में पहली बार योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोवंश की सुरक्षा और भरण पोषण को लेकर आदेश जारी किए गए थे। योगी सरकार ने मुख्यमंत्री निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना भी लागू की थी। नगर निगम सहारनपुर की ओर से गोवंश की सुरक्षा और सही तरीके से भरण पोषण के लिए नगर निगम ने नवादा रोड पर मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला बनवाई। गोशाला की क्षमता 90 गोवंश को रखने की है, लेकिन वर्तमान में वहां करीब 300 गोवंश को रखा गया है, जिसको रखने के लिए नगर निगम ने अलग से टीनशेड आदि डाली है। 23 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि गोवंश छुट्टा नहीं घूमना चाहिए, लेकिन बीते कुछ माह से गोवंश फिर से सड़कों पर है। जिसकी सुरक्षा तो है ही नहीं, साथ ही पेट पालने के लिए वह कचरे में मुंह मार रहा है, जहां से कचरा और पॉलिथीन ही उसके मुंह लग रही है। शनिवार को भी शहर के कई इलाकों में गोवंश सड़कों पर घूमते नजर आए।
विज्ञापन

स्मार्ट रोड पर गोवंश का पालन
स्मार्ट सिटी योजना के तहत घंटाघर से कोर्ट तक बनाई जा रही स्मार्ट रोड पर गोवंश का पालन किया जा रहा है। घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक कई लोग गोवंश का पालन करते हैं, जिनको कई बार गोवंश को स्मार्ट रोड के एक साइड में नाले पर रखे ढक्कनों से बांधकर चारा खिलाते देखा जा सकता है, जो नगर निगम के लिए चुनौती भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थाएं कर रही गोवंश की सेवा
नगर निगम के अलावा शहर में कई संस्थाएं भी गोशालाएं चला रही हैं। पुल खुमरान के पास कई दशक से गोशाला संचालित है, जहां सैकड़ों गोवंश का भरण पोषण किया जा रहा है। किशनपुरा स्थित सिद्ध पीठ किराना मंदिर परिसर में गोशाला चलाई जा रही है। सामाजिक संस्था प्रभुजी के परिवार की ओर से दिल्ली रोड पर गोशाला बनाई गई है। इसके अलावा विजयकांत चौहान के द्वारा नुमाइश कैंप में गोशाला चलाई जा रही है। अन्य संस्थाएं और लोग भी गोवंश की सेवा में जुटे हैं। इसके बावजूद गोवंश बड़ी संख्या में सड़कों पर भटक रहा है।
गोवंश की सुरक्षा और भरण पोषण के लिए नगर निगम गोशाला चला रहा है। गोवंश सड़कों पर नहीं भटके इसीलिए वहां क्षमता से तीन गुना अधिक गोवंश को रखा गया है। गोशाला में गोवंश को परेशानी न हो इसके लिए अलग से टीनशेड डाली गई है। नगर निगम जल्द ही और व्यवस्था करने जा रहा है।

डॉ. संदीप मिश्रा, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी, नगर निगम।

घंटाघर के पास निर्माणाधीन स्मार्ट रोड पर बांधा गया गोवंश।

घंटाघर के पास निर्माणाधीन स्मार्ट रोड पर बांधा गया गोवंश।- फोटो : SAHARANPUR

बेरीबाग मार्ग पर कचरा खाता गोवंश।

बेरीबाग मार्ग पर कचरा खाता गोवंश।- फोटो : SAHARANPUR

मटिया महल में सड़क पर भटकता गोवंश।

मटिया महल में सड़क पर भटकता गोवंश।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed