फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The traffic system is gasping due to the crowd during festivals.

Saharanpur News: त्योहारों में भीड़ से हांफ रही यातायात व्यवस्था

Fri, 17 Oct 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The traffic system is gasping due to the crowd during festivals.
सहारनपुर। त्योहारों के चलते बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। बाजारों में पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। पार्किंग के अभाव में वाहन दुकानों के सामने खड़े हो रहे हैं। अतिक्रमण से बाजारों में जाम की स्थिति बनी हुई है। भीड़ के आगे यातायात व्यवस्था हांफ रही। पुलिस बेबस है। सबसे ज्यादा खराब हालत नेहरू मार्केट की है।
विज्ञापन

दीपावली के त्योहार में अभी कुछ दिन रह गए है। लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंच रहे। दोपहर के मुकाबले शाम को अधिक भीड़ हो रही। कोर्ट रोड से लेकर घंटाघर, नेहरू मार्केट, शहीद गंज, फव्वारा चौक तक दोनों तरफ जाम की स्थिति बनी रही। रायवाला बाजार, अंबाला रोड, दाल मंडी पुल, नवाब गंज चौक पर भी जाम लग रहा। वाहनों को निकलवाने में यातायात पुलिस के पसीने छूट रहे। बाजारों में कपड़ा, बर्तन, आभूषण और मिठाई खरीदने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम के समय इस कदर जाम लग रहा है कि लोगों को निकलना मुश्किल हो रहा। क्योंकि, महानगर में पार्किंग का अभाव है।
विज्ञापन

-----
-- मार्गों से हटाया अतिक्रमण, बाजार में ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक
यातायात, शहर कोतवाली पुलिस और नगर निगम के अतिक्रमण दल ने बृहस्पतिवार को शहीद गंज, मोरगंज, फव्वारा चौक, जोगियान पुल से खुमरान पुल तक अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। फल वेंडर और रेहड़ी-पटरी वाहनों को व्यवस्थित किया। ई-रिक्शा के अनियंत्रित प्रवेश पर रोक लगाई, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। मार्ग अवरुद्ध करने वाले वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
-- त्योहारों के चलते पुलिस ने किया पैदल मार्च
एसएसपी आशीष तिवारी ने पुलिस बल के साथ घंटाघर से नेहरू मार्केट तक पैदल मार्च किया। बाजार, मार्गों व प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को चौकसी बढ़ाने, सतर्क निगरानी रखने और सौहार्दपूर्ण संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed