{"_id":"68126c3fa77df6f09a006fa5","slug":"the-team-will-come-in-the-first-week-of-may-to-inspect-the-permanent-bus-stand-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-148429-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्थायी बस स्टैंड के निरीक्षण के लिए मई के पहले सप्ताह में आएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्थायी बस स्टैंड के निरीक्षण के लिए मई के पहले सप्ताह में आएगी टीम
Thu, 01 May 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 01 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्थाई बस स्टैंड की जमीन का निरीक्षण करने वाली टीम अब मई के पहले पखवाड़े में आएगी। टीम को बस स्टैंड निर्माण की रुपरेखा के लिए बुधवार को सहारनपुर आना था।
महानगर में बस स्टैंड के निर्माण के लिए आवास विकास परिषद से परिवहन निगम ने जमीन खरीदी है। जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बस स्टैंड निर्माण के लिए निगम ने अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इसके बाद लखनऊ से टीम का दौरा प्रस्तावित था। टीम बस स्टैंड निर्माण की रूपरेखा तय करेगी। इसके साथ ही टैंडरिंग की प्रक्रिया होगी।
महानगर में बनने वाले बस स्टैंड का निर्माण पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा। वर्तमान में महानगर में तीन स्थानों से बसों का संचालन किया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टीम को बुधवार को आना था।
विज्ञापन
अपरिहार्य कारणों से टीम का दौरा रद्द हो गया है। मई के पहले सप्ताह में टीम आएगी। इसके बाद बस स्टैंड निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।