फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The team reached Haryana to catch the main leader of the gang

Saharanpur News: गिरोह के मुख्य सरगना को पकड़ने हरियाणा पहुंची टीम

Thu, 05 Sep 2024 03:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 05 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
The team reached Haryana to catch the main leader of the gang
सहारनपुर। नकली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना अभी पुलिस पकड़ से दूर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम को हरियाणा रवाना किया है। साथ ही शहर में नकली नोट चलाने वालों के नेटवर्क से जुड़े लोगों की भी पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर पुलिस ने नकली नोटों के गिरोह का पर्दाफाश किया था, जो पंजाब से हरियाणा और यूपी के कई जिलों में नकली नोटों की सप्लाई करते थे। सौदागरों से 60 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे। इसमें यमुनानगर के विजय और सहारनपुर के मुकेश को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए विजय का भाई अजय गिरोह का मुख्य सरगना है। तीन महीने पहले खालसा पुत्र कृपाल सिंह निवासी गांव डाडवा को दो लाख रुपये लाकर दिए थे। इस मामले में एक टीम मुख्य सरगना अजय को पकड़ने के लिए हरियाणा भेजी गई है। साथ ही नकली नोट छापने वालों के ठिकाने पर भी पुलिस जल्द छापेमारी कर सकती है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी अजय कुमार पुत्र रमेश चंद है, जो पकड़े गए विजय का भाई है। उसकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही पुलिस की एक टीम जनता रोड पर पहुंची। जहां पर आरोपी प्रताप सिंह खलासा के रहने की सूचना मिली थी, लेकिन जब पुलिस पहुंची तो पता लगा कि खालसा काफी समय से यहां नहीं रह रहे हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि नकली नोट गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed