{"_id":"666a13f6973e6110920160b8","slug":"the-synthetic-running-track-built-in-the-stadium-will-be-repaired-before-the-rains-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-125451-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बरसात से पहले दुरुस्त होगा स्टेडियम में बना सिंथेटिक रनिंग ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बरसात से पहले दुरुस्त होगा स्टेडियम में बना सिंथेटिक रनिंग ट्रैक
Thu, 13 Jun 2024 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्षतिग्रस्त हुए सिंथेटिक रनिंग ट्रैक को बरसात से पहले दुरुस्त करने की तैयारी है। इस संबंध में खेल अधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को पत्र भी लिखा गया है।
खेलो इंडिया योजना के तहत सहारनपुर को सात करोड़ रुपये के सिंथेटिक रनिंग ट्रैक की सौगात मिली थी, लेकिन रनिंग ट्रैक बनने के कुछ दिन बाद ही किन्हीं कारणों से जगह-जगह से फूल गया। खिलाड़ियों ने हंगामा और प्रदर्शन भी किया। उनका कहना था कि ट्रैक को बनाने में लापरवाही बरती गई, जबकि कार्यदायी संस्था का कहना है कि ट्रैक का इस्तेमाल कुछ बाहरी लोग सेना और पुलिस भर्ती के लिए कर रहे हैं। जबकि यह प्रतियोगिताओं के लिए बना है। मामले में खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना की ओर से भी कार्यदायी संस्था को पत्र लिखकर ट्रैक की हालत से अवगत कराते हुए इसे दुरुस्त कराने को कहा था। इसके बाद कार्यदायी संस्था पूरे ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए इस पर एक नई लेयर बिछाने को राजी हुई है।
खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि उन्होंने बरसात से पहले ट्रैक दुरुस्त कराने को कहा है, जिससे कि बरसात की वजह से कार्य प्रभावित न हो और खिलाड़ियों को जल्दी इसका लाभ मिल सके।