{"_id":"5797b0de4f1c1b697d21ef51","slug":"the-strike-of-29-banks-make-quick-work-dealt","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 को बैंकों की हड़ताल, शीघ्र निपटा लें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 को बैंकों की हड़ताल, शीघ्र निपटा लें काम
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
बैंक बंद
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन से जुड़े राष्ट्रीयकृत बैंक 29 जुलाई को बंद रहेंगे। बैंककर्मी इस दिन हड़ताल कर मांगें पूरी करने को लेकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
बैंक कर्मी पिछले लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर संघर्षरत है। बैंककर्मियों ने समय-समय पर हड़ताल कर सरकार से मांगों को पूरी कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा सका है।
बैंककर्मियों ने एक बार फिर हड़ताल का निर्णय लिया है। एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट रामकुमार सिंह और एनसीबीई के क्षेत्रीय सचिव संजय शर्मा ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र के सुधारों के नाम पर निजीकरण के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की आवश्यकता एक सुदृढ़ क्षेत्र के बैंकों की है। ऐसे अनावश्यक रूप से बड़े बैंकों की नहीं है जिनका वैश्विक आकार हो। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के सहायक महासचिव अरविंद गुप्ता और रीजनल सेकेट्री मेघराम ने कहा कि बैंककर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया
गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को बाध्य होंगे। इसी कड़ी में 29 जुलाई को हड़ताल के माध्यम से सरकार तक आवाज पहुंचाने का काम किया जाएगा।