फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The strike of 29 banks, make quick work dealt

29 को बैंकों की हड़ताल, शीघ्र निपटा लें काम

Wed, 27 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 27 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
The strike of 29 banks, make quick work dealt
बैंक बंद - फोटो : demo
सहारनपुर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन से जुड़े राष्ट्रीयकृत बैंक 29 जुलाई को बंद रहेंगे। बैंककर्मी इस दिन हड़ताल कर  मांगें पूरी करने को लेकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।  
विज्ञापन


बैंक कर्मी पिछले लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर संघर्षरत है। बैंककर्मियों ने समय-समय पर हड़ताल कर सरकार से मांगों को पूरी कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


बैंककर्मियों ने एक बार फिर हड़ताल का निर्णय लिया है। एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट रामकुमार सिंह और एनसीबीई के क्षेत्रीय सचिव संजय शर्मा ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र के सुधारों के नाम पर निजीकरण के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की आवश्यकता एक सुदृढ़ क्षेत्र के बैंकों की है। ऐसे अनावश्यक रूप से बड़े बैंकों की नहीं है जिनका वैश्विक आकार हो। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के सहायक महासचिव अरविंद गुप्ता और रीजनल सेकेट्री मेघराम ने कहा कि बैंककर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया

गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को बाध्य होंगे। इसी कड़ी में 29 जुलाई को हड़ताल के माध्यम से सरकार तक आवाज पहुंचाने का काम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed