फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The second phase of route diversion will come into effect from midnight tonight.

Saharanpur News: आज रात 12 बजे से लागू होगा दूसरे चरण का रूट डायवर्जन

Tue, 04 Aug 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 04 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The second phase of route diversion will come into effect from midnight tonight.
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा चरम पर है। मंगलवार रात 12 बजे से दूसरे चरण का रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा, जो 11 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। दूसरे चरण में कांवड़ मार्ग पर हल्के वाहन प्रतिबंध रहेंगे। यह वाहन आंबेडकर चौक से क्रॉस होंगे।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने दूसरे चरण का रूट प्लान तैयार कर लिया है। मंगलवार रात 12 बजे के बाद सभी प्रकार के भारी व मध्यम वाहन शहरी क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगे। फल, सब्जी और खाद्य का परिवहन करने वाले वाहन बाईपास से संचालित होकर सरसावा बाईपास, बैंगनी फाटक, चिलकाना होते हुए मंडी समिति आएंगे। यह वाहन चुनहेटी कट से शहर में प्रवेश करेंगे। रात 12 बजे से सुबह तीन बजे तक ही चुनहेटी कट से दीवानी कचहरी, विश्वकर्मा चौक, आंबेडकर चौक, नवाबगंज से सब्जी आवागमन कर सकेंगे। सभी प्रकार के हल्के वाहन कांवड़ मार्ग पर नहीं चलेंगे। यह केवल आंबेडकर चौक से दूसरी तरफ क्रॉस हो सकेंगे। घंटाघर चौक व दर्पण तिराहा पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए कांवड़ मार्ग को क्रॉस करने का निर्णय स्थिति देखकर लिया जाएगा। इसके अलावा कोर्ट रोड पुल से घंटाघर की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी बैरिकेडिंग लगा दी गई है।
विज्ञापन


--------
-- ऐसे चलेंगे ऑटो, ई-रिक्शा और रोडवेज बसें

- कांशीराम व मानकमऊ बस स्टैंड की तरफ संचालित होने वाले ऑटो-ई रिक्शा अग्रसेन चौक से चलेंगे, जो कोर्ट रोड होते हुए हसनपुर चुंगी पहुंचेंगे।
- अस्पताल, विश्वकर्मा चौक की तरफ से आने-जाने ऑटो-ई रिक्शा आंबेडकर चौक को क्रॉस करके श्रीराम चौक वाया लिंक रोड संचालित होंगे।

- हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, गंगोह, नकुड़ जाने वाली रोडवेज बसें मानकमऊ बस स्टैंड से कुम्हारहेड़ा कट से बाईपास होते हुए संचालित होंगी।

-------
-- ऐसा रहेगा दूसरे चरण का रूट डायवर्जन

- सहारनपुर से हरिद्वार की ओर जाने-आने वाले भारी वाहन गागलहेड़ी, छुटमलपुर, भगवानपुर, रुड़की मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे।
- सहारनपुर से हरिद्वार की ओर जाने वाले हल्के व मध्यम वाहन सहारनपुर बाईपास (देहरादून-अंबाला हाईवे) से गागलहेड़ी, छुटमलपुर, भगवानपुर, रुड़की होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सहारनपुर से देहरादून की ओर जाने वाले भारी वाहन चुनहेटी बाईपास कट, लाखनौर कट, सहारनपुर बाईपास, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से देहरादून जाएंगे। इसी मार्ग से वापस होंगे।


- शामली की ओर जाने-आने वाले भारी व हल्के वाहन सहारनपुर से रामपुर मनिहारान, नानौता, जलालाबाद से होकर गुजरेंगे।

- सहारनपुर से विकासनगर की आने-जाने वाले वाहन कलसिया, बेहट, गंदेवड़, मिर्जापुर मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे।

- सहारनपुर से विकासनगर की ओर जाने वाले आवश्यक वस्तु व हल्के वाहन कलसिया, बेहट, गंदेवड़, मिर्जापुर से संचालित होंगे।

---------
दूसरे चरण का रूट डायवर्जन प्लान मंगलवार की रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएगा। रूट डायवर्जन का पालन कराने के लिए सभी यातायात पुलिसकर्मियों और संबंधित थाना क्षेत्रों के प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए हैं। डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।




- अभिनंदन सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed