फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The scumbag wanted in a robbery case was arrested in an encounter

Saharanpur News: डकैती की वारदात में वांछित चल रहा बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 02 Aug 2023 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
The scumbag wanted in a robbery case was arrested in an encounter
सहारनपुर। डकैती की वारदात में वांछित चल रहे बदमाश को देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसे अस्पताल में उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व देहात कोतवाली क्षेत्र में डकैती पड़ी थी। पांच बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीन फरार चल रहे हैं। मंगलवार देर रात मल्हीपुर रोड पर देहात कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। मल्हीपुर की ओर से आते हुए बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस फायरिंग कर दी और टपरी की तरफ भाग गए। पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा किया। ढमोला नदी के पास पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेर लिया। आरोपियों ने फिर पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी फुरकान निवासी जंधेड़ी थाना कैराना जनपद शामली घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। आरोपी फुरकान ने हरियाणा में भी एक डकैती डाली थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed