फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The school went cold innocent Titurte

ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे मासूम

Wed, 14 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 14 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
The school went cold innocent Titurte
ठंड में स्कूल जाते बच्चे।
सहारनपुर में सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। कोहरे और ठंड की वजह से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा सबसे अधिक समस्या उन मासूमों के सामने आ रही है, जिनके स्कूल अब भी आठ और नौ बजे खुल रहे हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह मौसम में भारी कोहरा और ठंड रही। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। हालांकि 11 बजे के बाद धूप निकल आई। दोपहर में आलम यह था कि लोगों को गर्म कपड़े उतार देने पड़े। 
विज्ञापन


उधर, सर्दी की वजह से जनपद के ज्यादातर स्कूल सुबह दस बजे के हो गए हैं, मगर कुछ स्कूल संचालकों की मनमानी के करण कई स्कूल आज भी आठ और नौ बजे खुल रहे हैं। ऐसे में मासूमों को सुबह जल्द उठना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ठंड में स्कूल जाने को मजबूर हैं। मंगलवार को भी कोर्ट रोड पुल से अनेक बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाते नजर आए। उधर, सर्दी की वजह से गर्म कपड़ों की सेल भी बढ़ गई है। नोट बंदी की वजह  से अभी तक गर्म कपड़े नहीं खरीद सके लोगों के लिए मंगलवार का बाजार बेहतर  विकल्प रहा।


यही वजह है कि मंगलवार को गर्म कपड़े खरीदने  के लिए नेहरू मार्केट में हजारों की संख्या में लोग उमड़े। इसकी वजह से रास्ता भी बाधित रहा, जिसकी वजह से राहगीरों को परेशानी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed